गन्ने का रस पीने के फायदे, जाने हजार मर्ज की एक दवा गन्ना का जूस पीने के फायदे

गन्ने का रस पीने के फायदे (Ganne Ka Ras Pine Ke Fayde): गन्ने का रस वायरल फीवर को तुरंन्त दूर कर देता है। गन्ने का रस हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गन्ना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर को सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा रखता है। साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। आज इस लेख में जानेंगे Benefits of Sugarcane Juice (Ganne ka Ras) in Hindi, गन्ने का रस पीने के फायदे के बारे में –

Ganne Ka Ras Pine Ke Faydeगन्ने का रस पीने के फायदे

 गन्ने का रस पीने के फायदे
Ganne Ka Ras Pine Ke Fayde

यह भी पढ़े – ब्राह्मी के फायदे, दिमाग तेज करने की आयुर्वेदिक दवा

गन्ने के रस के फायदे

गन्ना का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। यह हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है और आप जानते हैं कि आज के समय में इम्युनिटी को बूस्ट करना कितना जरूरी है। गन्ने का रस मीठा होने के बावजूद, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।

आपने भी महसूस किया होगा कि गर्मियों में भूख कम हो जाती है। और हर समय पानी पीने का मन करता है। ऐसे में आप चाहें तो पानी के साथ फलों का रस भी पी सकते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी से भी बचा सकता है। इन्हीं में से एक है गन्ने का रस। 

गन्ने का रस पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कई अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। स्वाद में मीठा होने के बावजूद गन्ने में वसा की मात्रा शून्य होती है। गन्ने के रस में नींबू और हल्का सेंधा नमक मिलाकर पीने से यह और भी स्वादिष्ट लगता है। गन्ने में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है।

1. तुरंत ऊर्जा देता है गन्ने का रस

गन्ने में प्राकृतिक सुक्रोज होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। अगर आप अत्यधिक गर्मी के कारण थकान महसूस कर रहे हैं या ऐसा लगता है कि शरीर में पानी की कमी है, तो गन्ने का रस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

गन्ने के रस में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह फाइबर से भी भरपूर होता है जो हमें पीलिया, एनीमिया और एसिडिटी से बचाता है। यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

इस समय हमारे इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर हम नियमित रूप से रोजाना एक गिलास गन्ने के रस का सेवन करते हैं, तो यह हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, और कई वायरल संक्रमणों से बचा सकता है।

3. लीवर के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में पीलिया के इलाज में गन्ने के रस को फायदेमंद माना गया है। इसका कारण यह है कि गन्ने का रस लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। गन्ने के रस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट लीवर को संक्रमण से बचाते हैं और बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रित करते हैं, जो पीलिया को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

लीवर इंफेक्शन होने पर गन्ने का रस बहुत कारगर उपाय है। इसे पीने से लीवर सुरक्षित रहता है और इंफेक्शन में जल्दी आराम मिलता है। इसके साथ ही इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से लीवर और किडनी डिटॉक्स हो जाती है।

4. पाचन को मजबूत करें

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो गन्ने का रस पीना शुरू कर दें। इसे पीने से पुरानी कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। गन्ने के रस में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं।

5. कैंसर की रोकथाम

गन्ने में क्षारीय तत्वों की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में गन्ने या इसके जूस का सेवन करने से कैंसर से बचाव होता है। ऐसा माना जाता है कि यह पेट, स्तन और लंग कैंसर के खतरे को कम करता है।

6. मधुमेह

गन्ना हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखता है जिससे मधुमेह की बीमारी में भी इसे पिया जा सकता है। प्राकृतिक स्वीटनर से भरा यह गन्ने का रस मधुमेह रोगियों (Diabetic Patients) के लिए भी हानिकारक नहीं होता है।

7. वजन घटाने में सहायक

गन्ने के रस में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती है। जो हमारे शरीर में बढ़ते वजन को कम करने में हमारी मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है, और आपके दिल को स्वस्थ रखता है।

8. गर्मी में दें ठंडक

यह गर्मियों में ठंडक लाता है। गर्मी से परेशान होने पर, इसे पीने से शरीर तुरंत ठंडा हो जाता है और हमारे शरीर को ऊर्जा देता है।

9. चेहरे पर ग्लो लाता है

गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण हमारे चेहरे की चमक कहीं खोने लगती है, गन्ने का रस हमें उस खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करता है।

10. मुहांसों को दूर करने में मददगार

यह हमारे चेहरे के कील-मुंहासों को दूर करने में हमारी मदद करता है। गन्ने में सुक्रोज की मात्रा होती है जो किसी भी घाव को भरने में मदद करती है। यह चेहरे के सारे दाग-धब्बों को दूर करता है और हमारे शरीर में जमा गंदे खून को साफ करता है।

11. हड्डियों को मजबूत करता है

गन्ने के रस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करते हैं।

12. पेशाब में जलन को रोकता है

गन्ने का रस पेशाब में जलन को रोकता है, तथा पेशाब को साफ करने में भी कारगर है।

यह भी पढ़े – नारियल पानी के फायदे, नारियल पानी के पोषक तत्व

सावधानियां

  • फ्रिज में रखे गन्ने का रस कभी न पीऐ, ये बहुत नुकसान पहुँचा सकता है। गन्ने का ताजा जूस पीने से आपको इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिल जाएंगे।
  • विशेषज्ञों का सुझाव है कि एक दिन में 2 गिलास से ज्यादा गन्ने का रस न पिएं। इससे ज्यादा गन्ने के रस का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
  • सड़े हुए गन्ने का रस कभी न पियें। इससे आपको पेट के रोग हो सकते हैं। जूस निकालते समय इस बात की जांच जरूर कर लें कि गन्ना सही है या नहीं।

यह भी पढ़े – प्याज के रस के फायदे, प्याज का रस कैसे बनाते हैं ?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।