एशिया कप 2022: श्रीलंका से 6 विकेट से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर, अब चमत्कारों का सहारा

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022): मंगलवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। जिससे टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022), भारत टूर्नामेंट से बाहर

एशिया कप 2022
Asia Cup 2022

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। दोनों ने 11 ओवर में 97 रन जोड़े। निसांका 37 गेंदों में 52 रन बनायें। एक समय श्रीलंका का 110 रन पर ही अपने चार विकेट खो चूका था।

ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच जीत जाएगी, लेकिन भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका ने मिलकर श्रीलंका को जीत दिलाई। भानुका ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए और शनाका ने 18 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली।

लास्ट ओवर का रोमांच

श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने पहली चार गेंदों में केवल 5 रन दिए। पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज एक भी शॉट नहीं खेल सका। विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास रन आउट का मौका था लेकिन उनका थ्रो विकेट पर नहीं लगा। 

इसके बाद नॉन स्ट्राइकर की ओर से भी कोई थ्रो नहीं लगा। इस बीच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए और मैच जीत लिया।

भारत फाइनल में खेलेगा, अगर हो जाये ये चमत्कार

भारतीय टीम अभी भी फाइनल तक पहुँच सकती है बशर्ते उसके पक्ष में एक साथ कई चमत्कार हो जाये। जैसे कि अफगानिस्तान और श्रीलंका, पाकिस्तान को हरा दें और भारत अफगानिस्तान को हरा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *