‘ची’ ऊर्जा के लिए कमरे में जलाएं लाल मोमबत्ती 

‘ची’ ऊर्जा के लिए (Chee Urja Ke Liye): फेंगशुई के मुताबिक ‘ची’ ऊर्जा के संतुलित होने पर घर में स्वास्थ्य, वंश वृद्धि तथा भौतिक एवं आध्यात्मिक सम्पन्नता की प्राप्ति होती है। इसके विपरीत यदि यह ऊर्जा प्रभावहीन हो तो जीवन में नौकरी, शादी, कारोबार, बीमारी, पारिवारिक संबंधों में बिखराव आने लगता है। 

‘ची’ ऊर्जा के लिए (Chee Urja Ke Liye)

'ची' ऊर्जा के लिए
Chee Urja Ke Liye

फेंगशुई में लाल-पीली मोमबत्तियों को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इससे घर का वातावरण प्रेममय होता है। वहीं यह दांपत्य संबंधों में मधुरता भी लाता है। अच्छे दांपत्य सुख के लिए, पति-पत्नी के मध्य प्रेम एवं शांति का होना बेहद जरूरी है। और इसके लिए फेंगशुई, यांग ऊर्जा को महत्व देता है। यांग ऊर्जा को प्रभावी बनाने के लिए घर के ड्राइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में लाल-पीली मोमबत्तियां, लालटेन या लाल लैंप जलाएं।

इससे भवन में सकारात्मक यांग ऊर्जा का उदय होता है, जो प्रेम एवं शांति स्थापित करने में सहायक होती है। ड्राइंग रूम के नैऋत्य कोण में क्रिस्टल, ऊं एवं स्वास्तिक चिन्ह, लव बर्ड्स, हंस, मेंडेरियन बत्तखों की प्रतिमा रखना शुभ होता है। इसके अलावा ड्राइंग रूम में नैर्ऋत्य कोण की दीवार पर विशाल पर्वत का चित्र टांगें। लेकिन इस दिशा में जल का प्रवाह, नदी आदि के चित्र हरगिज़ नहीं होने चाहिए अन्यथा दांपत्य जीवन में कलह रहेगा।

इससे पारिवारिक संबंधों में हमेशा तनाव रहता है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए शयन कक्ष के नैऋत्य कोण में लाल मोमबत्तियां रखें। इन्हें जलाने की आवश्यकता नहीं है, परंतु कभी-कभी इन्हें जलाकर ची ऊर्जा को उत्प्रेरित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े – दर्पण किस दिशा में लगाना चाहिए? अंधेरे में दर्पण रखना शुभ नहीं

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *