विंड चाइम वास्तु, सही दिशा में ही लटकाएं विंड चाइम 

विंड चाइम वास्तु (Wind Chime Vastu): मकान या कार्यालय के मुख्य दरवाजे का मुख यदि सही दिशा में नहीं है और उसका प्रभाव कामकाज पर पड़ रहा है, तो आप कुछ सामान्य बदलाव कर विपदा को टालने और सुखद ऊर्जा का इंतजाम कर सकते हैं। इसके लिए फेंगशुई विंड चाइम का इस्तेमाल फलदाई हो सकता है। 

विंड चाइम वास्तु (Wind Chime Vastu)

विंड चाइम वास्तु
Wind Chime Vastu

विंड चाइम के फायदे

अक्सर हम अपने घरों में शोभा के लिए विंड चाइम लटका लेते हैं। बिना यह जाने कि इसके लिए कौन-सी दिशा सही होगी। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम तभी अपना प्रभाव दिखाती हैं जब वह सही दिशा में लटकी हो। किस दिशा में लटकाना उपयुक्त रहेगा, इसे दिशाओं के अनुसार जाने –

1. पूर्व दिशा 

यदि आप पूर्व दिशा में विंड चाइम लटकने के इच्छुक हैं, तो सात छड़ों वाली पवन घंटी, जिसका स्वर माध्यम हो  उसे लटकाएं। यह उत्तम फल देने वाला होता है। 

2. ईशान कोण 

पूर्व और उत्तर का कोना जिसे ईशान कोण कहते हैं, इस दिशा में पवन घंटी नहीं लटकाएं। क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं की है, जहां शांति रहे। यहां लटकायी गयी पवन घंटी से घर के सदस्यों का मन उद्वेलित हो सकता है। इसका ध्यान रखें। 

3. उत्तर दिशा 

इस दिशा में यदि घंटी लटकाने की इच्छा हो, तो दीवार से थोड़ी दूर वायव्य कोण की ओर लटकाएं। इस दीवार की दिशा को जितना साफ सुथरा और हल्का रखा जाए उतना ही अच्छा होगा। 

यदि मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर दिशा की ओर है तो छह रॉड वाली धातु की बनी विंड चाइम लगाइए। चाइम की खनखनाहट मुख्य दरवाजे के आसपास के बुरे प्रभावों को दूर करती है। इसके अलावा सफेद पेल ब्लू या हल्की टीक भी इस दिशा के लिए बेहतर रहते हैं। 

4. वायव्य कोण 

फेंगशुई में विंड चाइम के लिए वायव्य कोण को सबसे उपयुक्त कोण बताया गया है। क्योंकि इस कोण को शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है। 

5. पश्चिम दिशा 

इस दिशा में सात छड़ों वाली पवन घंटी लटकाना शुभ होता है। इस दिशा में अगर द्वार है तो बेशक यहां आप पांच या सात रॉड वाली विंड चाइम लगा सकते हैं। 

6. नैऋर्त्य कोण 

इस दिशा में विंड चाइम लटकाना चाहें, तो छड़ो की संख्या कम से कम और विषम रखें तथा स्वर भी धीमा हो। इस तरह इसका आपको अनुकूल फल प्राप्त होगा। 

7. दक्षिण कोण 

इस दिशा में भारी और वजनी छड़ों वाली पवन घंटी लटकाएं। इस दिशा के लिए धातु का विंड चाइम सही रहेगा। ध्यान रखें इसमें स्वर लहरी इतनी धीमी हो कि आसानी से सुनाई पड़े। 

8. आग्नेय कोण 

इस दिशा में पवन घंटी लटकाना उचित नहीं होता है। क्योंकि इससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है और क्लेश की संभावना बन सकती है। 

यह भी पढ़े – घर का मुख्य द्वार और वास्तु, प्रवेश द्वार की ऊर्जा पर निर्भर है उन्नति

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *