तुलसी के पत्ते के फायदे, सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने के फायदे

तुलसी के पत्ते के फायदे (Tulsi Ke Patte Ke Fayde): तुलसी के पौधे का जितना महत्व आयुर्वेद में है उतना ही धार्मिक रूप से भी है। आयुर्वेद में तुलसी को एक औषधीय पौधा माना गया है, जो व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाता है, साथ ही तुलसी शरीर के पीएच लेवल को बनाए रखने में भी मददगार साबित होती है। तो आइए आज जानते हैं, Tulsi Ke Fayde के बारे में –

Tulsi Ke Patte Ke Fayde – तुलसी के पत्ते के फायदे

तुलसी के पत्ते के फायदे
Tulsi Ke Patte Ke Fayde

तुलसी के फ़ायदे

भारत में ज्यादातर घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है, इसके औषधीय गुणों का वर्णन वेदों में भी किया गया है। आयुर्वेद में तुलसी को एक औषधीय पौधा माना गया है, जो व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाता है। तुलसी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं।

तुलसी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कि पाचन समस्याओं, पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइये जानते है तुलसी के फ़ायदे और साथ ही यह भी जानेंगे कि तुलसी का उपयोग कैसे करें।

यह भी पढ़े – खांसी का घरेलू इलाज, खांसी से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

तुलसी के पत्ते के फायदे

1. तुलसी से इम्युनिटी पावर में सुधार

इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 20 ग्राम तुलसी के बीज के चूर्ण में 40 ग्राम मिश्री पीसकर रख दें। सर्दियों में इस मिश्रण का 1 ग्राम कुछ दिनों तक सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2. गले के संक्रमण के लिए तुलसी के फायदे

सर्दी के मौसम में गले में खराश की समस्या अक्सर होती है। तुलसी के सेवन से गले की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर इससे गरारे करें। इसके अलावा तुलसी के रस में हल्दी और सेंधा नमक मिलाकर गरारे करने से दांत और गले के रोग ठीक हो जाते हैं।

3. दिमाग के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। जिससे व्यक्ति की याददाश्त तेज हो जाती है। इसलिए आप तुलसी के 4-5 पत्तों को पानी के साथ निगल कर खाएं, कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से परिणाम आपके सामने होगा।

4. खांसी के लिए तुलसी के फायदे

तुलसी के पत्तों से बना शर्बत बच्चों को आधा से डेढ़ चम्मच और बड़ों को 2 से चार चम्मच की मात्रा में सेवन करने से खांसी, सांस लेने में तकलीफ, काली खांसी और गले में खराश में लाभ होता है। इस शर्बत को गर्म पानी में मिलाकर पीने से सर्दी और दमा में बहुत लाभ होता है।

5. तनाव के लिए तुलसी के फायदे

अध्ययनों के अनुसार तुलसी के पत्तों में मौजूद एडाप्टोजेन तनाव को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह तंत्रिका तंत्र को आराम देकर रक्त प्रवाह में सुधार करता है। तुलसी के पत्ते सिरदर्द में भी राहत देते हैं। तनाव और सिरदर्द की समस्या से निपटने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी के पत्ते लें।

यह भी पढ़े – खाना खाने का सही टाइम क्या है, जानें भोजन कब और कैसे करें?

तुलसी के अन्य लाभ 

  • तुलसी एक एंटीबायोटिक के रूप में भी काम करती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
  • त्वचा संबंधी रोगों में तुलसी विशेष रूप से लाभकारी होती है। इसके इस्तेमाल से एक्ने और पिंपल्स दूर होते हैं और चेहरा साफ होता है।
  • कान में दर्द होने पर तुलसी की एक बूंद गुनगुना करके कान में डालने से दर्द कम हो जाता है।
  • तुलसी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसके लगातार सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी को शरीर पर मलने से मच्छरों से बचा जा सकता है।
  • चोट पर तुलसी की एक बूंद डालने से संक्रमण से बचा जा सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं में उल्टी की समस्या होने पर भी तुलसी फायदेमंद होती है।
  • डायरिया होने पर तुलसी को जीरे के साथ पीसकर इस समिश्रण को दिन में तीन से चार बार सेवन करें।

 तुलसी का प्रयोग

  • तुलसी खाने के फायदे पाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं। इससे पहले इसे पानी से धो लें।
  • आप अपनी मनपसंद डिश जैसे टमाटर की चटनी, फ्लेवर्ड दही में कटी हुई तुलसी के पत्ते डाल सकते हैं। इससे डिश का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाएंगे।
  • पकाते समय अंत में तुलसी के पत्ते डालने से यह खाने को एक अनोखा स्वाद तो देगा ही साथ ही खाने में एक प्यारी सी महक भी आएगी।
  • तुलसी के पत्ते, अदरक और शहद की हर्बल चाय न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़े – प्याज खाने का तरीका, करे हाई बीपी और शुगर लेवल को कंट्रोल

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।