मूलांक से जानें स्वभाव, जानें कैसा है आपके बच्चे का स्वभाव ?

मूलांक से जानें स्वभाव (Mulank Se Jane Swabhav): मानव जीवन पर अंकों का काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में मूलांक जन्म तारीख के अनुसार 1 से 9 माने जाते हैं। इन्हीं मूलांकों से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है –

मूलांक से जानें स्वभाव (Mulank Se Jane Swabhav)

मूलांक से जानें स्वभाव
Mulank Se Jane Swabhav

प्रत्येक अंक व्यक्ति का मूल स्वभाव दिखाता है। मूलांक के आधार पर आप बच्चे के स्वभाव को जान सकते हैं। आइए जानें –

कैसा है आपके बच्चे का स्वभाव ?

मूलांक: 1 (1, 10 19, 28)

ये बच्चे क्रोधी, जिद्दी व अहंकारी होते हैं। हालांकि ये अच्छे प्रशासनिक अधिकारी भी बनते हैं। ये तार्किक प्रवृत्ति के होते हैं अतः डांट-डपट नहीं सहेंगे। इन्हें तर्क से नहीं, प्यार से समझाएं।

मूलांक: 2 (2, 11, 20, 29)

इस मूलांक के बच्चे शांत, समझदार, भावुक और होशियार होते हैं। माता-पिता की सेवा करते हैं। जरा-सा तेज बोलना इन्हें ठेस पहुंचाता है। इनके साथ शांति और समझदारी से पेश आएं। 

मूलांक: 3 (3, 12, 21, 30)

तीन अंक वाले लोग समझदार, ज्ञानी और घमंडी होते हैं। यद्यपि जीवन में ये अच्छे सलाहकार बनते हैं। इन्हें समझाने के लिए पर्याप्त कारण व ज्ञान होना जरूरी है। क्योंकि ये भी तार्किक स्वाभाव के होते हैं। आसानी से किसी बात को नहीं पचाते। 

मूलांक: 4 (4, 13, 22)

बेपरवाह, खिलंदड़े व कारस्तानी किस्म के होते हैं। रिस्क लेना इनका स्वभाव होता है। इन्हें अनुशासन में रखना जरूरी है। ये व्यसनाधीन हो सकते हैं। 

मूलांक: 5 (5, 14, 23)

इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, शांत, आशावादी प्रकृति के होते हैं। शोध कार्य में ये अच्छी सफलता पाते हैं क्योंकि रिसर्च के कामों में ये रुचि लेते हैं। इनके साथ धैर्य व शांति से बातचीत करें। 

मूलांक: 6 (6, 15, 24)

छह अंक वाले व्यक्ति हंसमुख, शौकीन मिजाज और कलाप्रेमी होते हैं। खाओ पियो, मस्त रहो पर जीते हैं। इन्हें सही संस्कार व सही दिशा-निर्देश जरूरी है। नहीं तो ये भटक भी सकते हैं।

मूलांक: 7 (7, 16, 25)

भावुक, निराशावादी, तनिक स्वार्थी मगर तीव्र बुद्धि के ऐसे लोग होते हैं। व्यसनाधीन जल्दी होते हैं। इस अंक के लोग कलाकार हो सकते हैं। इन्हें कड़े अनुशासन व सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। दिशा-निर्देश पाकर जीवन में सफलता पाते हैं।

मूलांक: 8 (8, 17, 26) 

आठ मूलांक वाले बच्चे तनिक स्वार्थी, भावुक, अति व्यावहारिक, मेहनती व व्यापार बुद्धि वाले होते हैं। हालांकि जीवन में देर से गति आती है। इन्हें सतत सहयोग व अच्छे साथियों की जरूरत होती है। इसकी मदद से वे आगे बढ़ते है।

मूलांक: 9 (9, 18, 27) 

ऊर्जावान, शैतान व तीव्र बुद्धि के विद्रोही होते हैं। इनकी माता-पिता से अधिक नहीं बनती। इसके विपरीत ये प्रशासन में कुशल होते हैं। इनकी ऊर्जा को सही दिशा देना व इन्हें समझना जरूरी होता है।

यह भी पढ़े – कुंडली के भाव और उनके स्वामी, क्या बताते हैं कुंडली के 12 भाव ?

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *