जीवन में काम आने वाली वास्तु की बातें, तुलसी का दर्शन करें बाहर जाने से पहले

जीवन में काम आने वाली वास्तु की बातें (Jeevan Mein Kaam Aane Wali Vastu Ki Baatein): यहां हम छोटी मगर काम की कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से वास्तु से भी जुड़ी हुई हैं। इनका हमारे जीवन से गहरा नाता भी है। जानें कैसे ? 

जीवन में काम आने वाली वास्तु की बातें (Jeevan Mein Kaam Aane Wali Vastu Ki Baatein)

जीवन में काम आने वाली वास्तु की बातें
Jeevan Mein Kaam Aane Wali Vastu Ki Baatein

जीवन में काम आने वाली बातें

कांटेदार पौधे या बड़े पेड़ घर के अंदर कभी भी नहीं लगाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। बड़े और कांटेदार पेड़ में बरगद, पाकड़, गूलर, पीपल, इमली आदि मुख्य हैं जिनको घर के आसपास लगाना भी वर्जित है। क्योंकि इनकी जड़ें घर की नींव और दीवारों को कमजोर बनाती हैं। साथ ही इन पेड़ों को उल्लू, चमगादड़ आदि अपने निवास के लिए चुनते हैं, जिनमें रेबीज के कीटाणु, फफूंद, बैक्टीरिया वगैरह भी होते हैं। इसलिए इनको वास्तु शास्त्र की शब्दावली में नकारात्मक की श्रेणी में रखा जाता है। 

टीले, कृत्रिम पहाड़ी या ऊंचा स्थान अपने लॉन, बाग-बगीचे आदि ईशान कोण, पूर्व या उत्तर दिशा में न बनाकर दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित नैऋत्य कोण पर या दक्षिण एवं पश्चिम दिशाओं में ही बनाएं तथा इनका ढलान दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर ही रखें। सिंचाई का फव्वारा, बोरिंग, ट्यूबवेल आदि पूर्वोत्तर दिशा में ही बनाएं। 

घर के पास या अंदर ऐसे पौधों को न लगाएं जिनको तोड़ने पर दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता हो, इस दूध में क्षारीय तत्व होते हैं, जो हमारी कोमल त्वचा पर एलर्जी कर सकते हैं। जैसे जंगली-आक का पौधा, रबर प्लांट या फिर इसी प्रकार के अन्य पौधे।

पढ़ना जारी रखें 

सोते समय अपना सिर दक्षिण की ओर अथवा पूरब की ओर रखकर सोएं। दरवाजे खोलने एवं बंद करते समय सावधानी बरतें, कर्कश आवाज न हो।

अपने टेलीफोन के पास पानी से भरे, कलश, जग या अन्य सामान नहीं रखें। टेलीफोन ध्वनि को विद्युतीय किरणों में बदलता है। इसे आग्नेय कोण में रखें।

महत्वपूर्ण कागजात को पूर्व दिशा की ओर आलमारी में रखें, अन्यथा उनसे संबंधित घटनाएं आपके हित में नहीं होंगी।

रसोई में खाना पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बनाएं एवं सामान रखने की अलमारी दायीं ओर हो। इससे रसोई घर की रौनक एवं भोजन का स्वाद बढ़ जाएगा। भोजन उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके करें। पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से आयु वृद्धि, दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से यश कीर्ति वृद्धि, पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से धन लाभ और उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से वाणी में सत्यता आती है। वाक शक्ति ओजस्वी हो जाती है। घर में तिजोरी ईशान दिशा में ही रखें।

चप्पल या जूते इधर-उधर बिखरे हुए या उल्टे पड़े हुए न हों। यह कलह को जन्म देते हैं। रसोई में सब्जी काटकर जमीन पर न रखें। किसी बर्तन में रखें। अन्यथा स्वाद जमीन सोख लेगी।

मुख्य दरवाजे के ऊपर गणेश या लक्ष्मी की तस्वीरें या स्वास्तिक का चिह्न लगाना श्रेष्ठ होता है। गणेशजी की प्रतिमा का मुंह दक्षिण में नहीं हो। प्रातःकाल उठकर सर्वप्रथम मुख्य दरवाजे के पास एक गिलास पानी डालें। रात को पहने हुए कपड़े प्रातः आठ बजे से पूर्व ही बदलने की कोशिश करें ताकि सूर्य की किरणें आपके खुले शरीर पर पड़ें।

पढ़ना जारी रखें 

सूर्योदय से पूर्व ही अपने आंगन को साफ कर लें। महत्वपूर्ण कामों पर जाते समय दही खाएं एवं मछली का दर्शन शुभ माना गया है। ऐसे पंखों का त्याग करें जो कर्कश ध्वनि उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार के पंखों के कारण सारा दिन घर में कलह होती रहती है।

घर में श्रीरामचरितमानस के नौ पाठ करने से तथा घर में नौ दिनों तक अखंड भगवन नाम का कीर्तन करने से वास्तु जनित दोष का निवारण होता है।

मानव जीवन में सुगंध का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए शाम एवं रात्रि में सोने से पूर्व सुगंध का सेवन करें। यह शांति प्रदान करती है। 

किसी मार्ग या गली का अंतिम मकान अशुभं है। ऐसे मकान में नहीं रहें। घर में कांटे वाले, दूध वाले, पीपल, नींबू आदि के पेड़ नहीं लगाएं, इससे हानि होती है।

घर में तुलसी का वृक्ष लगाना शुभ है। कल्याणकारी पुण्यकारक है। प्रातःकाल तुलसी दर्शन अवश्य करें। कहीं भी बाहर जाने से पहले तुलसी पेड़ का दर्शन अवश्य करें। इससे यात्रा सफल होती है।

पूर्व से पश्चिम की ओर लंबा मकान सूर्य वेधी और उत्तर से दक्षिण की ओर लंबा मकान चंद्रवेधी होता है। चंद्रवेधी मकान शुभ एवं धन की वृद्धि करने वाला होता है।

यह भी पढ़े – वास्तु के अनुसार करें भूमि का चयन, वास्तु सम्मत ही हो भूमि का चयन

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *