हथेली में शुभ चिन्ह, क्या आपकी हथेली में भी है विशेष चिन्ह?

हथेली में शुभ चिन्ह (Hatheli Mein Shubh Chinh): हर किसी के हाथ में रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती हैं। लेकिन कुछ लोगों के हाथों में विशेष तरह के चिन्ह भी देखे जाते हैं। ये चिन्ह व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं लेकिन क्या ? आइए इन्हें भी जानें –

हथेली में शुभ चिन्ह (Hatheli Mein Shubh Chinh)

हथेली में शुभ चिन्ह
Hatheli Mein Shubh Chinh

हथेली पर विभिन्न चिन्हों का महत्व

कहते हैं, विधाता हमारी हथेली पर भविष्य संबंधी बातें लिख कर ही धरती पर भेजते हैं। जो हस्त रेखाओं के रूप में हमारे हथेली पर चिन्हित होते हैं। इन्हीं रेखाओं को देख विशेषज्ञ भविष्य संबंधी बातें बताते हैं। लेकिन इन रेखाओं के अलावा भी हाथ में कुछ विशेष चिन्ह होते हैं जो हमारे जीवन के विषय में. बयां करते हैं। ये चिन्ह किसी भी रेखा पर हो सकता है। स्थिति के अनुसार इनका प्रभाव भी अलग-अलग होता है। तो आइए जानें इनके विभिन्न प्रभावों को।

यह भी पढ़े – जीवन रेखा के प्रकार, जीवन रेखा से जाने अपना स्वभाव

हथेली में धब्बा हो…

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में धब्बे हों तो सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार यह निशान शुभ नहीं होता। यह निशान रोग और बीमारी को दर्शाता है। धब्बों के निशान और इनका रंग दोनों ही सामुद्रिक ज्योतिष में महत्वपूर्ण माने गए हैं। यदि यह धब्बा लाल रंग में मस्तिष्क रेखा पर मौजूद हो तो यह इस बात का संकेत है कि आपको चोट लग सकती है अथवा शरीर का कोई अंग गिरने या आघात लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो सकता है।

अगर यह निशान स्वास्थ्य रेखा पर है तो जातक कुछ शारीरिक रोग से पीड़ित हो सकता है। वहीं अगर हथेली में नीला और काला धब्बा हो तो आप तंत्रिका तंत्र में परेशानी महसूस करेंगे। इसके विपरीत अगर यह निशान जीवन रेखा पर स्थिति हो तो ऐसे जातक हमेशा बीमार रहते हैं।

हथेली में त्रिशूल का चिन्ह

हथेली में त्रिशूल का चिन्ह ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना गया है। यह निशान जिस रेखा पर स्थित हो, उस रेखा की गुणवत्ता और प्रभाव में वृद्धि होती है। यह जिस रेखा पर होता है उस रेखा का प्रभाव तो बढ़ता ही है, साथ ही जिस रेखा की ओर इसका सिरा होता है वह भी शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाता है। क्योंकि सामुद्रिक ज्योतिष में त्रिशूल को सबसे प्रभावशाली माना गया है। अगर यह निशान मंगल पर्वत पर स्थित हो तो शिवयोग बनता है। शिवयोग का प्रभाव जातक को परोपकारी, धनवान, गुणवान और प्रतिष्ठित बनाता है।

क्या कहती है छतरी

कुछ लोगों के हाथों की उंगली में छतरीनुमा निशान बना होता है। इस निशान के बारे में हस्तरेखा विशेषज्ञ कहते हैं कि जिनकी उंगली में ऐसे चिन्ह पाए जाते हैं वे व्यक्ति दयालु प्रकृति के होते हैं, लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। लेकिन इनकी उदारता और परोपकार की भावना का लोग अनुचित फायदा भी उठाते हैं। ये कला के क्षेत्र में सफल होते हैं, परंतु इनका पारिवारिक जीवन तनाव और संघर्षों से भरा होता है।

जब हो लटकन

यह चिन्ह आम तौर पर जीवन रेखा के अंतिम सिरे पर स्थित होता है। जो वृद्धावस्था में होने वाले कष्ट और मृत्यु के विषय में बताता है। यही निशान अगर जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के साथ लगकर बना हुआ है तो बुढ़ापे में आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। जब यह निशान हृदय रेखा पर दिखे तो जातक दिल की बीमारी से परेशान रहता है या हृदय संबंधी अन्य विकार होने की आशंका होती है। हृदय पर लगने वाले आघात के कारण जातक मानसिक रूप से विचलित और परेशान भी रह सकता है।

स्वस्तिक शुभ है

शास्त्रों में स्वस्तिक को शुभ चिन्ह तो माना ही जाता है, लेकिन सामुद्रिक ज्योतिष में भी इसे शुभ माना गया है। सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार जिनकी हथेली पर स्वस्तिक का चिन्ह होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। अगर आपकी हथेली पर भी यह निशान है तो समझ लीजिए की आप धनवान होंगे और दुनियां में काफी मान प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

कमल की आकृति

धर्म ग्रंथ में कमल को भगवान विष्णु का चिन्ह माना गया है, वहीं धन की देवी लक्ष्मी को भी कमल प्रिय है। यदि हथेली पर कमल का निशान है तो यह विष्णु योग बनाता है। जिनके हाथों में यह निशान पाया जाता है, वे भाग्यशाली होते हैं, उन पर भगवान विष्णु की कृपा रहती है। पालनकर्ता विष्णु की कृपा जातक को हर प्रकार के सांसारिक सुख एवं मान प्रतिष्ठा दिलाती है।

ऐसे जातक वाकपटु होते हैं और कुशल वक्ता भी होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण वे नेतृत्व में भी माहिर होते हैं। अपनी वाकपटुता से लोगों को रिझाने में कामयाब भी होते हैं। यानी कमल, जातक को हर तरह से प्रसिद्धि दिलाती है और जीवन में सफलता भी।

तराजू का संतुलन

अगर आपकी हथेली में तराजू का निशान है तो समझिए आपके जीवन में अच्छा धन योग है। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। सामुद्रिक ज्योतिष में इस निशान को बहुत ही शुभ कहा गया है क्योंकि यह निशान भौतिक सुख-संपदा का बोध कराती है। जिस किसी जातक के हाथ में तराजू का निशान हो वे भाग्यशाली होते हैं। 

इन चिन्हों के अलावा हाथों में और भी कई निशान होते हैं जिनका शुभ-अशुभ प्रभाव होता है। जैसे, सूर्य और हाथी का निशान, जो हस्तशास्त्र में शुभ कहलाता है। हाथी का निशान शुक्र पर्वत पर होने से ब्रह्म योग बनाता है, जो जातक को ज्ञानी, बुद्धिमान, चतुर और कुशल वक्ता बनता है। इस तरह आप अपनी हथेली में अंकित विभिन्न चिन्हों से अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

यह भी पढ़े – हस्त रेखा का ज्ञान, हस्त रेखाएं बताती हैं बोलने का ढंग

अस्वीकरण – लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। Mandnam.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *