मोर पंख के टोटके, घर लाएं मोर का पंख मिलेगी दुर्भाग्य से मुक्ति

मोर पंख के टोटके (Mor Pankh Ke Totke): जिन्हें आजीवन दुख, दरिद्रता, हानि तथा असफलता आदि का सामना करना पड़ रहा हो, वे इसके निवारण हेतु तंत्र शास्त्रों में बताए उपाय को आजमा कर सौभाग्यशाली बन सकते हैं –

मोर पंख के टोटके (Mor Pankh Ke Totke)

मोर पंख के टोटके
Mor Pankh Ke Totke

प्रत्येक मनुष्य इस धरती पर अपना भाग्य लेकर आता है और उसी के अनुसार वह सुख-दुख, लाभ-हानि तथा सफलता असफलता का भागी होता है। लेकिन कुछ व्यक्ति अत्यंत दुर्भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें आजीवन दुख, दरिद्रता, हानि तथा असफलता आदि का सामना करना पड़ता है।

चमत्कारी उपाय

1. यदि दुर्भाग्यवश आपकी उन्नति नहीं हो रही हो तो जितने वर्ष की नौकरी हो, उतने गोमती चक्र शिवलिंग पर चढ़ा दें। आपकी उन्नति अवश्य हो जाएगी।

2. यदि आपका भंडारगृह सदैव खाली रहता हो तो चांदी की डिब्बी में थोड़े से काले चावल डालकर उसे भंडारगृह में रख दें। आपका भंडारगृह अब कभी भी खाली नहीं रहेगा।

3. अमावस्या के दिन पीले रंग की त्रिकोण आकृति वाली एक पताका बनाकर विष्णु मंदिर में सबसे ऊपरी स्थान पर लगा दें। आपका दुर्भाग्य दूर हो जायेगा और आप सौभाग्यशाली हो जाएंगे।

4. नाचते हुए मोर का पंख टूट जाने पर उसे घर ले आएं। फिर उस पंख को लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखने से दरिद्रता दूर होती है।

5. अपने बछड़े को दूध पिलाती गाय को फल, रोटी आदि खिलाने से भी दुर्भाग्य का नाश हो जाता है।

पढ़ना जारी रखें 

6. यदि नई दुल्हन खुशी के कारण इतना हंसे कि उसके आंसू निकल आएं और यह आंसू कोई व्यक्ति चाट ले तो उसके सभी दुख-दारिद्रय दूर होकर वह भाग्यवान बन जाता है।

7. प्रतिदिन प्रातःकाल 11 बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करने से कुछ ही दिनों में दुख, दारिद्रय और हानि का निवारण होकर व्यक्ति सौभाग्यशाली हो जाता है।

8. प्रतिदिन प्रातःकाल हनुमान मंदिर में जाकर श्री हनुमान को पांच लाल फूल अर्पित करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है।

9. एक नारियल पर काला धागा लपेटकर उसे सारा दिन पूजा स्थान पर रहने दें। सायंकाल उस नारियल को काले धागे सहित जला दें। इस प्रयोग को नौ दिनों तक लगातार करना है। यह प्रयोग करने से दुर्भाग्य दूर होकर सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त होता है। 

पढ़ना जारी रखें 

10. गाय के गोबर का एक छोटा-सा दीपक बनाकर उसमें पुराने गुड़ की डली तथा मीठा तेल डाल दें। फिर उस दीपक को जलाकर घर के मुख्य द्वार के मध्य रख दें। प्रतिदिन इस उपाय को करने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है। इससे घर में धन वृद्धि भी होती है।

11. मिट्टी के पके हुए घड़े को लाल रंग से रंग कर, उसमें जटायुक्त नारियल रखकर और उसके मुख पर मौली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे भी व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है।

12. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में जब भरणी नक्षत्र हो, उस दिन चार घड़ों को पानी से भरकर किसी अलग कमरे में रख दें। दूसरे दिन उनमें से जो घड़ा खाली दिखाई दे, उसे किसी अलंग कमरे में रखकर उसमें अनाज भर दें। बाकी घड़ों का पानी वहीं छिड़क दें। फिर अनाज से भरे घड़े का नित्य पूजन करने से दुर्भाग्य से अवश्य ही मुक्ति मिल जाती है।

  • 12 भाग तांबा, 16 भाग चांदी और 10 भाग सोना इन तीनों को मिलाकर रवि-पुष्य योग में अंगूठी बनवा लें। फिर पंचामृत द्वारा जितेंद्र प्रभु का अभिषेक करें। अभिषेक में उस अंगूठी को धोकर दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहन लें। इससे दुर्भाग्य का निवारण हो जाता है और आप भाग्यवान हो जाएंगे।

यह भी पढ़े – छोटे लेकिन अचूक टोटके, धन चाहिए तो एकाक्षी नारियल को पूजें

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारियों पर Mandnam.com यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले, कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *