आम पन्ना पीने के फायदे, गर्मियों में कुछ ठंडा पीना है तो बनाएं आम पन्ना

आम पन्ना पीने के फायदे (Aam Panna Pine Ke Fayde): गर्मियों में जितने भी कोल्ड ड्रिंक पिए जाते हैं उनमें आम पन्ना एक ऐसा पेय है, जो न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि आम के पन्ना में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, सोडियम, विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हीटस्ट्रोक से बचाते हैं, साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करते हैं। इसके अलावा ये चमत्कारी तत्व बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम पन्ना बनाने की विधि (Aam Panna Recipe in Hindi) और आम पन्ना के फायदे के बारे में –

आम पन्ना पीने के फायदे (Aam Panna Pine Ke Fayde)

आम पन्ना पीने के फायदे
Aam Panna Pine Ke Fayde

चिलचिलाती धूप और उमस लोगों को गर्मी के मौसम में परेशान कर देती है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कुछ ठंडा पीते रहने की इच्छा होती है। तो नारियल पानी, नींबू का रस, तरह-तरह के फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

परन्तु आम पन्ना की बात ही अलग है इसके पीते ही जैसे शरीर में ताजगी आ जाती है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो आइए आज जानते हैं आम पन्ना बनाने की विधि (Aam Panna Recipe in Hindi) के बारे में –

यह भी पढ़े – शरीर के इन संकेतों को न करें नज़रअंदाज, ये हो सकते है पानी की कमी के लक्षण

आम पन्ना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  •     कच्चा आम – 2
  •     चीनी – 3 चम्मच
  •     जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •     काला नमक – 2 चम्मच
  •     नमक – 1 छोटा चम्मच
  •     पानी – 1 लीटर
  •     पुदीने के पत्ते – 1 छोटा चम्मच
  •     बर्फ – 5-6 क्यूब (कुटी हुई)

आम पन्ना बनाने की विधि (Aam Panna Recipe in Hindi)

आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें कच्चे आम डालकर उबाल लें। इन आमों को धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

ठंडा होने पर आम को छीलकर उसके अंदर का गूदा निकाल लें और पुदीने के पत्ते, जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। 

अब इसमें करीब 1 लीटर ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं और फिर इसे दूसरे बर्तन में छान लें। आपका आम पन्ना तैयार है।  अब इसे लम्बे कांच के गिलास में डालें, ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।

यह भी पढ़े – वीगन फूड क्या है? जाने वीगन डाइट के फायदे और नुकसान

आम पन्ना के फायदे

आम पन्ना हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 

गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी महसूस नहीं होती और साथ ही यह लू से भी बचाता है।

आम का पन्ना विटामिन ए से भरपूर होता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं उनके लिए आम पन्ना पीना फायदेमंद होता है। आम एनीमिया में टॉनिक का काम करता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए आम पन्ना का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट बच्चे को जन्म दोषों के जोखिम से बचाता है।

इसमें मौजूद विटामिन सी की भरपूर मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी कारगर साबित होती है। ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए इसका सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़े – क्या आपको भी खाना खाने के बाद तुरंत लैट्रिन जाना पड़ता है? तो अपनाये ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *