08 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को फिट रहने के कुछ ज़रूरी टिप्स, तुरंत जान लें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day): 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की जाती है। ऐसे में महिलाओं का फिट रहना बेहद जरूरी है, आज की महिला किसी भी काम में पीछे नहीं है। वह घर और ऑफिस को एक साथ अच्छी तरह से संभालने में सक्षम हैं।

08 March – International Women’s Day (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
08 March – International Women’s Day – महिलाओं का फिट रहना बहुत जरूरी

आमतौर पर वह घर और ऑफिस में अच्छा तालमेल बनाए रखती है। लेकिन जब बात उनकी खुद की सेहत की आती है तो वह थोड़ी लापरवाही कर जाती है। लेकिन खुद की सेहत का ख्याल न रखने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह लेख कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहा है, जिन्हें हर महिला को फिट रहने के लिए अपनाना चाहिए।

महिलाओं का फिट रहना बहुत जरूरी है – अपना ख्याल रखें 

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 8 घंटे की भरपूर नींद लें। नींद लेने से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। इससे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। साथ ही रोगों से बचाव होता है। वहीं, नींद की कमी से व्यक्ति दिन भर थका हुआ और कमजोर महसूस करता है। इसके अलावा बीमारियों की चपेट में आने का भी खतरा रहता है।

आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन व्यायाम के लिए कुछ समय जरूर निकालें। जिम जाने की बजाय आप घर की छत या खुली जगह पर 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। इससे आपका शरीर लचीला बनेगा। कंधों, टांगों, कमर आदि के दर्द से राहत मिलेगी। शरीर का बढ़ा हुआ वजन नियंत्रित रहेगा और शरीर शेप में आ जाएगा।

नाश्ता कभी न भूलें। दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करें। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए आप बेक्ड चीजें खा सकते हैं।  यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद रखने में मदद करता है। इससे आपका स्वाद और सेहत दोनों बरकरार रहेंगे।

अगर आप डाइट पर हैं तो ध्यान रखें कि आपको वसायुक्त चीजों से बचना है। लेकिन इस चक्कर में कई बार महिलाएं जरूरी प्रोटीन और विटामिन वाली चीजें नहीं खाती हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए डाइट पर रहें लेकिन सेहत का भी ध्यान रखें।

08 March – International Women’s Day, अपनी शारीरिक जरूरतों को नज़रअंदाज़ न करें

शरीर की कई समस्याओं का समाधान है पानी। अगर आप खुद को हाइड्रेट रखेंगे तो आपकी त्वचा में भी निखार आएगा। नींबू पानी पीने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

आपको चिंता करने से बचना चाहिए। खाने में फल और सब्जियां शामिल करें, इससे न सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि मूड भी ठीक रहेगा।

शराब और धूम्रपान का आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। हो सके तो आपको शराब और धूम्रपान पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

महिलाओं को सेहत के अलावा अपनी त्वचा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। बाजार में केमिकल उत्पादों की जगह त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं।

हर 6 महीने में डॉक्टर से अपने शरीर का पूरा चेकअप कराएं, इससे आप बीमारियों से बचे रहेंगे। कई गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल जाए तो इलाज आसानी से हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *