UP MLC Election 2022: सपा का सूपड़ा साफ, बीजेपी ने की बड़ी जीत दर्ज़, देखें सभी सीटों का परिणाम

UP MLC election 2022 (यूपी एमएलसी चुनाव 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत का असर विधान परिषद चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। विधान परिषद के चुनाव परिणामों में यूपी की कुल 36 सीटों में से बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वाराणसी समेत तीन सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। 

UP MLC election 2022 (यूपी एमएलसी चुनाव 2022)

UP MLC election 2022
यूपी एमएलसी चुनाव 2022

बीजेपी को वाराणसी, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ से हार का सामना करना पड़ा है। तीनों जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वाराणसी से बीजेपी उम्मीदवार सुदामा पटेल हार गईं। यहां बाहुबली नेता बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल की है। आजमगढ़-मऊ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु जीते हैं।

बता दें कि विधान परिषद की कुल 27 सीटों पर 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना था। यूपी विधान परिषद में कुल 36 सीटें हैं। इसमें से 9 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। प्रतापगढ़ से राजा भैया की पार्टी के अक्षय प्रताप सिंह जीते हैं।

UP MLC election 2022 Result: सभी जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची

1. मुरादाबाद-बिजनौर- सतपाल सैनी (बीजेपी)

2. रामपुर-बरेली-  महाराज सिंह (बीजेपी)

3. पीलीभीत-शाहजहांपुर-  घोषणा बाकी

4. सीतापुर- पवन सिंह चौहान (बीजेपी)

5. लखनऊ-उन्नाव- रामचंद्र प्रधान (बीजेपी)

6. रायबरेली- दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी)

7. प्रतापगढ़- अक्षय प्रताप सिंह (राजा भैया की पार्टी)

8. सुल्तानपुर- शैलेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी)

9. बाराबंकी- अंगद कुमार सिंह (बीजेपी)

10. बहराइच-श्रावस्ती- प्रज्ञा त्रिपाठी (बीजेपी)

11. आजमगढ़-मऊ- विक्रांत सिंह रिशु (निर्दलीय)

12. गाजीपुर- विशाल सिंह चंचल (बीजेपी)

13. जौनपुर- बृजेश सिंह प्रिंशू (बीजेपी)

14. वाराणसी- अन्नपूर्णा सिंह (निर्दलीय)

15. इलाहाबाद (प्रयागराज)- डॉ. केपी श्रीवास्तव (बीजेपी)

16. झांसी-जालौन-ललितपुर- रमा निरंजन (बीजेपी)

17. कानपुर- फतेहपुर अविनाश सिंह चौहान (बीजेपी)

18. इटावा- फर्रुखाबाद प्रांशु दत्त (बीजेपी)

19. आगरा- फिरोजाबाद विजय शिवहरे (बीजेपी)

20. मेरठ- गाजियाबाद धर्मेंद्र भारद्वाज (बीजेपी)

21. मुजफ्फरनगर- सहारनपुर घोषणा बाकी

22. गोंडा- अवधेश कुमार सिंह (बीजेपी)

23. फैजाबाद (अयोध्या)- हरिओम पांडे (बीजेपी)

24. बस्ती- सिद्घार्थनगर सुभाष यदुवंश (BJP)

25. गोरखपुर- महाराजगंज सीपी चंद (बीजेपी)

26. देवरिया- कुशीनगर डॉक्टर रतनपाल सिंह (बीजेपी)

27. बलिया- रविशंकर सिंह पप्पू (बीजेपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *